LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

⚠️ जशपुर में हाथी अलर्ट: पत्थलगांव परिक्षेत्र में 4 लोनर हाथी सक्रिय, दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल , क्षेत्र में लोनर हाथियों का मूवमेंट, खेत-जंगल जाने से पहले पढ़ लें यह खबर…!

जशपुरनगर, 23 जनवरी 2026/ जशपुर जिले के पत्थलगांव परिक्षेत्र में लोनर हाथियों की बढ़ती गतिविधि को देखते हुए वन विभाग जशपुर ने आमजन की सुरक्षा के मद्देनज़र अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पत्थलगांव परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामझोर, महेशपुर, सराईटोला एवं खजरीकुड़केल के आसपास वर्तमान में 04 लोनर हाथी सक्रिय रूप से विचरण कर रहे हैं, जिससे मानव-हाथी संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।

वन विभाग ने क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रयोजन से अकेले खेतों या वन क्षेत्र की ओर न जाएं। यदि कहीं हाथी दिखाई दे, तो इसकी तत्काल सूचना वन विभाग या नजदीकी वन अमले को दें तथा विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन करें।

लोनर हाथी के हमले में दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जनवरी की रात्रि को तपकरा परिक्षेत्र से एक अत्यंत आक्रामक स्वभाव का लोनर हाथी पत्थलगांव परिक्षेत्र के जामझोर बीट होते हुए खाडामाचा परिसर में विचरण करता हुआ ग्राम खाडामाचा पहुंचा।
22 जनवरी की सुबह लगभग 6 बजे, ग्राम खाडामाचा निवासी श्री रामसाय नाग (उम्र 65 वर्ष) एवं श्री संदीप नाग (उम्र 09 वर्ष) शौच के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी अचानक लोनर हाथी से मुठभेड़ हो गई, जिसमें हाथी के हमले से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायलों को तत्काल समीपस्थ अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। वन विभाग द्वारा दोनों घायलों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

क्षेत्र में बढ़ाई गई निगरानी, गश्ती दल तैनात

घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में तत्काल अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग की हाथी गश्ती टीम एवं त्वरित प्रतिक्रिया दल द्वारा लगातार क्षेत्र का भ्रमण किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को हाथियों की उपस्थिति की जानकारी दी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

वन विभाग ने पुनः अपील की है कि ग्रामीण अफवाहों पर ध्यान न दें, सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में विभाग को तुरंत सूचना दें, जिससे मानव-हाथी द्वंद को न्यूनतम किया जा सके।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment