जशपुर: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से 90 वर्षीय चाका बाई को मिला श्रवण यंत्र, विष्णुदेव साय को दिया आशीर्वाद

जशपुरनगर, 3 मार्च 2026।उम्र के अंतिम पड़ाव में जब सुनने की क्षमता साथ छोड़ दे, तब जीवन की रौनक भी फीकी पड़ने लगती है। लेकिन 90 वर्षीय चाका बाई के जीवन में एक बार फिर मधुर ध्वनियां लौट आई हैं। उनके चेहरे पर झलकती संतुष्टि यह संकेत दे रही है कि समय पर मिली सहायता कितनी बड़ी राहत बन सकती है।

तहसील कुनकुरी के ग्राम पंचायत जामचुआं की निवासी चाका बाई लंबे समय से श्रवण समस्या से जूझ रही थीं। ठीक से सुनाई न देने के कारण उन्हें दैनिक जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अपनी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर वे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचीं और आवेदन प्रस्तुत किया।

कैंप कार्यालय ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उनके आवेदन पर त्वरित कार्रवाई की। शीघ्र ही उन्हें श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया गया, जिससे वे पुनः स्पष्ट रूप से सुन पाने में सक्षम हो सकीं।

श्रवण यंत्र प्राप्त करने के बाद चाका बाई ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि अब वे अपने आसपास की आवाजें और परिवारजनों की बातें स्पष्ट रूप से सुन पा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया में स्थापित कैंप कार्यालय के माध्यम से जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। यह पहल विशेष रूप से बुजुर्गों, गरीबों और असहाय नागरिकों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment