जशपुर नगर:- जशपुर जिले के बगीचा विकास खंड से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां के एक स्कूल में शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण ग्रामीण नाराज होकर स्कूल में ताला जड़ दिए हैं। हंगामे के बाद संकुल समन्वयक तथा वहां के सरपंच मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार कर रहे हैं।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बगीचा विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला सरधा पाठ में दो शिक्षक पदस्थ हैं जिनमें एक पुरुष तथा एक महिला की पदस्थापना की गई है ।
ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन दोनों शिक्षक दीपक केरकेट्टा तथा सविता बाई अनुपस्थित रहते हैं हद तो आज हो गई जब दोनों के दोनों शिक्षक अनुपस्थित पाए गए , शिक्षकों की अनुपस्थिति की जानकारी मिलते ही संकुल समन्वयक उमाशंकर यादव, सरपंच रामनारायण, तथा उपसरपंच अशोक यादव मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया । ग्रामीणों ने बताया कि दोनों शिक्षक पहले तो कार्यालयीन समय में नहीं पहुंचते हैं, आते भी है तो दस्तखत करने के बाद समय से पूर्व ही चले जाने हैं।
ऐसे ही लापरवाह शिक्षकों की वजह से शिक्षा विभाग बदनाम हो रहा है, जिससे सरकार की क्षवि धूमिल हो रही है, साथ ही क्षेत्रवासी अपने बच्चों को शासकीय विद्यालय से निकालकर बिजी संस्था में भर्ती कराने को मजबूर हो गए हैं।
मामले में विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल ने बताया कि जानकारी मिली है समन्वयक को पंचनामा तैयार करने बोला है जैसे ही पंचनामा आता है मैं आगे की कार्यवाही के लिए भेजूंगा ।
