जशपुर: चलनी से परसाडीपा मार्ग पर विकास की नई शुरुआत: विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने 3 करोड़ से अधिक लागत से बनने वाली उच्चस्तरीय पुल निर्माण का किया भूमिपूजन….!

जशपुरनगर 15 अक्टूबर 2025/ जशपुर जिले के सन्ना मंडल अंतर्गत चलनी से परसाडीपा मार्ग पर उच्च स्तरीय पुलिया (लागत ₹3 करोड़ 14 लाख) के भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत जी ने शिलान्यास कर इस महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ किया। यह पुलिया क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर आवागमन और विकास का नया द्वार साबित होगी।



इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आनंद यादव, मंडल महामंत्री नशरूलाह शिदकी, काजल राय, मंडल उपाध्यक्ष बलवंत गुप्ता, गुलाब यादव, सरजू यादव, बुद्धेश्वर राम, गोलन सायं (सरपंच), लक्ष्मण यादव, मनोज भगत, गुड्डू शिदकी, राजेश भगत, सहित ग्राम के सरपंच, सचिव एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

✨ विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा —
“यह पुलिया न केवल सड़क संपर्क को मजबूत करेगी, बल्कि ग्रामीण विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।”

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment