मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के साथ गृह ग्राम बगिया में मनाया दीपावली का त्योहार , मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों
को दीपावली की दी शुभकामनाएं…!

जशपुर 20 अक्टूबर 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव देव साय ने अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में उत्साह और उमंग के साथ दीपावली का त्योहार मनाया इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या और परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियो को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है और परिवार के साथ मिलकर समय बिताने का अवसर मिलता है।
दीपावली हम सभी को अंधकार से उजाले की प्रेरणा देती है।

मुख्यमंत्री ने अपने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय और  परिवार के अन्य सदस्य के साथ इस पर्व को खास बनाने के लिए खुशी जताई। दीपावली का पर्व सिर्फ घरों में दीप जलाने का नहीं, बल्कि अपने विचारों और जीवन में भी सकारात्मकता लाने का पर्व है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment