कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने छठ घाटों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा

जशपुरनगर, 24 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने गुरुवार को जशपुर के दोनों प्रमुख तालाबों के छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटो पर लाइटिंग की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
    कलेक्टर ने  तलाबों में प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था करने के और आवश्यक बचाव उपकरण और कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा उन्होंने घाटो तक पहुंचने वाले मार्गों को दुरुस्त करने के साथ ही कचरा निष्पादन की  व्यवस्था करने और पार्किंग स्थल चिन्हांकित करने को कहा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment