जशपुर: सन्ना में तैयार हुआ आकर्षक मॉडल आवास ” मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने फीता काटकर किया शुभारंभ…..

जशपुर/सन्ना:- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ने ऐसे परिवारों के जीवन में आशा की एक नई किरण जागी है जिनके स्वयं का सपना महज एक सपना ही रह गया था शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना ने जशपुर जिले के हजारों जरूरतमंद परिवारों के सपनों को पंख देकर सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया गया है l

इसी कड़ी में जिले के बगीचा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सन्ना में जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद सिंह ने फीता काटकर मॉडल आवास का शुभारंभ किया

मॉडल आवास का मुख्य उद्देश्य सभी के लिए किफायती और रहने योग्य आवास उपलब्ध कराना है, जिसमें बुनियादी सुविधाएं जैसे शौचालय, पानी और बिजली शामिल हों।आवास के लाभार्थी मॉडल आवास को देखकर उसी नक्शे के हिसाब से अपना आवास तैयार करें ।

इस दौरान जनपद सदस्य अनुपम तिर्की , सरपंच अरविंद कुजूर , सचिव गणेश यादव, के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे ।


उल्लेखनीय है कि लंबे समय से अपने आवास की प्रतीक्षा कर रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के 13000 हितग्राहियों के महागृह प्रवेश का सिलसिला शनिवार को राज्य की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर मनाई जा रहे राज्य उत्सव से शुरू हो गया है ।

इनमें से कई परिवार वर्षों से कच्ची झोपड़ी नुमा घरों में रह रहे थे जहां बरसात और गर्मी के मौसम में रहना मुश्किल हो जाता था नई पक्की आवासीय संरचना मिलने के बाद उनकी जिंदगी में स्थायित्व और सुरक्षा का नया अध्याय शुरू हुआ है जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के वह निर्माण कार्य नहीं बल्कि ग्रामीण जीवन स्तर में सुधार की सबसे प्रभावी योजनाओं में से एक है आज जिन परिवारों को नया आवास मिला है उनके जीवन में सुरक्षा और सम्मान का नया अध्याय शुरू हुआ है यह आवास केवल दीवारें नहीं बल्कि सब उनके सपनों का आकार है प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि निर्माण में गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे आगे भी हम यह प्रयास जारी रखेंगे की कोई भी पात्र परिवार आवास से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही सभी ग्राम पंचायत के नवनिर्मित घरों में पारंपरिक रीति रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना कर गृह प्रवेश कराया गया तथा फीता काटकर खुशियों की चाबियां सौंपी गई ।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment