जशपुर SSP की सख्त कार्यवाही, कोतवाली टी आई आशीष कुमार तिवारी को सस्पेंड, किया लाईन अटैच”दुष्कर्म मामले में अपराध पंजीबद्ध करने में किया था देरी

जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म के मामले में देरी से किया था अपराध पंजीबद्ध
➡️SSP ने मामले में टी आई की खिलाफ प्राथमिक जांच हेतु  एस डी ओ पी जशपुर को किया है आदेशित
➡️ निलंबन अवधि के दौरान  मिलेगा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता
    — 00—
       ➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक छात्रा से छेड़ छाड़ व दुष्कर्म के मामले में सख्त एक्शन लेते हुए, प्रार्थियों की सूचना के बाउजूद, एफ आई आर दर्ज करने में देरी करने पर, घोर लापरवाही का परिचय देने वाले, सिटी कोतवाली जशपुर के प्रभारी, निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है, निलंबन अवधि के दौरान निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी को रक्षित केंद्र जशपुर में सम्बन्ध किया गया है, इस दौरान इसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
    ➡️ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा टी आई आशीष कुमार तिवारी के विरुद्ध प्राथमिक जांच भी संस्थित किया गया है, प्राथमिक जांच हेतु, एसडीओपी जशपुर  चंद्र शेखर परमा को आदेशित किया गया है। जो कि 07 दिवस के भीतर प्राथमिक जांच पूर्ण कर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर को प्रेषित करेंगे।
   ➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि   प्रथम दृष्टिया, सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिक बालिका से दुष्कर्म जैसे संवेदनशील मामले में, टी आई, सिटी कोतवाली जशपुर के द्वारा देरी से एफ आई आर दर्ज करने पर, उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, और उनके विरुद्ध प्राथमिक जांच हेतु एसडीओपी जशपुर को आदेशित किया गया है,मामले में पुलिस फरार आरोपी की पता साजी कर रही है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment