जशपुर: धान खरीदी केंद्र में किसानों के लिए है अच्छी व्यस्था — अनिल कुमार भगत ” जिले के 46 धान खरीदी केन्द्रों में की जा रही खरीदी

Please Share With Your Friends Also

जशपुरनगर 23 नवम्बर 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले के सभी 46 धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है।
उन्होंने सभी पंजीकृत किसानों का धान प्राथमिकता से खरीदने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में पत्थलगांव विकास खंड के तमता धान खरीदी केन्द्र में किसान अनिल कुमार भगत धान बेचने पहुंचे उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र में अच्छी व्यस्था है धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उनके पिता श्री सेतराम भगत के नाम से सोसायटी में धान बेचने के लिए पंजीयन हुआ है।
उन्होंने बताया कि वे प्रति वर्ष इसी केंद्र में धान बेचते हैं और इस वर्ष भी सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित हैं।
किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment