सुशांत कुमार साहू ने बागबहार धान खरीदी केन्द्र में बेचा अपना धान , किसानों को सोसायटी में दी जा रही है सभी बुनियादी सुविधाएं , जिले के 46 धान खरीदी केन्द्रों में की जा रही खरीदी

जशपुरनगर 25 नवम्बर 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले के सभी 46 धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी कार्य सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित हो रहा है।
उन्होंने सभी पंजीकृत किसानों का धान प्राथमिकता से खरीदने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में पत्थलगांव विकास खंड के बागबहार धान खरीदी केन्द्र में ग्राम मयूरनांचा निवासी किसान सुशांत कुमार साहू धान बेचने पहुंचे उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्र में कर्मचारियों का बढ़िया सहयोग मिला धान बेचने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। उनके नाम से ही सोसायटी में धान बेचने के लिए पंजीयन हुआ है। किसानों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment