जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी , 2628 किसानों से खरीदी गई 167246 क्विंटल धान

जशपुरनगर, 04 दिसम्बर 2025/ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। 3 दिसंबर तक कुल 2,628 किसानों से 1,67,246 क्विंटल धान उपार्जित किया जा चुका है, जिसकी राशि 39.62 करोड़ रुपये से अधिक है। किसानों के बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण सतत् रूप से भी की जा रही है। धान खरीदी का कार्य जिले के 46 उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थित रूप से संपादित किया जा रहा है।
  किसानों की सुविधा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उपार्जन केंद्रों में टोकन प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, नमी मापक उपकरण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
किसान निर्धारित तिथि के अनुसार धान बेचने उपार्जन केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा केंद्रों में किसानों के लिए बैठने, पीने के पानी और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही धान खरीदी के लिए केन्द्रों में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है, जिससे खरीदी कार्य निर्बाध रूप से जारी है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment