लजशपुर, 14 दिसंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेशभर में धान खरीदी प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निरंतर जारी है।
जशपुर निवासी श्री मुकेश कुमार भगत 10 दिसंबर को मनोरा धान खरीदी केन्द्र में अपना धान बेचने पहुंचे उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की धान खरीदी व्यस्था देखकर खुशी जाहिर की ।
उन्होंने बताया कि धान बेचने के लिए टोकन तुंहर हाथ ऐप के माध्यम से आनलाइन घर बैठे अपना टोकन कटाया था और आसानी से उन्हें टोकन मिल गया है। उन्होंने किसानों के लिए ऐप को अच्छी सुविधा बताया उन्होंने कहा कि किसानों को टोकन कटाने के लिए लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होती है।
घर बैठे टोकन कटाकर आसानी से अपना धान बेच सकते हैं।
किसानों के लिए अच्छी व्यस्था देखकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि खरीदी केन्द्र में किसानों की सुविधा के लिए केन्द्रों में टोकन कटाई, तौलाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का भी सुदृढ़ प्रावधान किया गया है।
किसानों के लिए केंद्र में साफ-सुथरे बोरे उपलब्ध हैं, समय पर तौलाई हो रही है और सुविधाएं पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई हैं।” उन्होंने कहा कि अब किसानों को घंटों लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं पड़ती, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत हो रही है।




