जशपुर: ग्राम पंचायत सारुढाब में सुपोषण चौपाल का हुआ आयोजन , उत्कृष्ट कार्य पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं को किया गया सम्मानित

जशपुरनगर 21 दिसंबर 2025/ बगीचा विकास खंड के ग्राम पंचायत सारूढाब में शनिवार को सुपोषित चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया , इस बीच ग्राम पंचायत सारूढाब के महिला बाल विकास के सुपरवाइजर, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक तथा पंचायत पदाधिकारियों के द्वारा कुपोषित बच्चों को गोद लिया गया साथ में शिशुओं का अन्नप्राशन भी किया गया। 


वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले सन्ना परियोजन कार्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सारुढाब की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को ग्राम पंचायत से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
वहां उपस्थित सभी जन-प्रतिनिधियों ने कुपोषित बच्चों को अच्छे ख़ान पान एवं पौष्टिक आहार से यथा शीघ्र सुपोषित करने के लिए संकल्प लेकर अपील की गई।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment