जशपुर: जनपद सदस्य राकेश गुप्ता ने बगीचा विकासखंड के बिसौड़ी में नए राशन दुकान का फीता काटकर किया उद्घाटन— ग्रामीणों की 10 किमी की दूरी अब खत्म!

जनप्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने बगीचा विकासखंड के कोदोपारा के बिसोढ़ी में नए पीडीएस राशन दुकान का उद्घाटन किया — अब बिसौड़ी, सिसाटोली, खांधिटोली, पहाड़तोली के ग्रामीणों को गाँव में ही राशन मिलेगा।_

जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदोपारा में आज एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। जनप्रतिनिधि एवं जनपद सदस्य *राकेश गुप्ता ने नए पीडीएस राशन दुकान का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस दुकान के खुलने से बिसौड़ी, सिसाटोली, खांधिटोली, पहाड़तोली जैसे चार आश्रित गाँवों के सैकड़ों ग्रामीणों को अब 10 किलोमीटर दूर पंचायत भवन तक जाने की जरूरत नहीं रहेगी — राशन अब उनके घर के पास ही उपलब्ध होगा।

जनप्रतिनिधि राकेश गुप्ता ने चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीणों से वादा किया था कि वह इस क्षेत्र में अलग राशन दुकान खुलवाएंगे। उन्होंने लगातार जनपद सभा में आवाज उठाई, अधिकारियों से संपर्क किया और अंततः नए राशन दुकान की स्वीकृति हासिल की।

आज उद्घाटन समारोह में पंचायत सरपंच महोदया,  स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने राकेश गुप्ता को फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके प्रयासों की सराहना की।



💬 राकेश गुप्ता का संदेश:

_“मैंने वादा किया था — और आज वो वादा पूरा हुआ। अब कोई बच्चा, बुजुर्ग या महिला को 10 किलोमीटर चलकर राशन लेने नहीं जाना पड़ेगा। ये राशन दुकान सिर्फ राशन नहीं — ये ग्रामीणों के सम्मान और सुविधा का प्रतीक है।”_

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment