जशपुर: गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह 26 जनवरी को रणजीता स्टेडियम में, स्वास्थ्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

जशपुरनगर, 23 जनवरी 2026/ जिला मुख्यालय जशपुर में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी 2026 को प्रातः 9 बजे से रणजीता स्टेडियम, जशपुर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास तथा 20 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और ध्वजारोहण करेंगे।

मुख्य समारोह के दौरान ध्वजारोहण के पश्चात सलामी एवं परेड निरीक्षण, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, शहीद परिवारों का सम्मान तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति एवं विभिन्न विभागों की झांकियों का प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि गणतंत्र दिवस गरिमा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न हो सके।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment