LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

टेली लॉ योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सीएससी सेवाओं के विस्तार को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित

जशपुरनगर, 27 जनवरी 2026/ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन विशेष रूप से टेली लॉ योजना को सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में कॉमन सर्विस सेंटर सेवाओं की पहुंच को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विगत दिवस कलेक्टरेट के मंत्रणा कक्ष में एक एकदिवसीय जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया बैठक में कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक श्री विश्वजीत पंडा एवं सीएससी राज्य प्रमुख श्री जयनारायण पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में जिले में कार्यरत सभी सीएससी व्हीएलई, बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट सखी एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की।
     बैठक को संबोधित करते हुए सीएससी राज्य प्रमुख श्री जयनारायण पटेल ने कहा कि टेली लॉ योजना भारत सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से समाज के गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क कानूनी परामर्श उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने सभी सीएससी व्हीएलई को निर्देशित किया कि वे ग्राम पंचायत स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को टेली लॉ योजना की जानकारी दें, पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कराएं तथा योजना का अधिकतम लाभ दिलाएं। उन्होंने बताया कि भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, श्रम संबंधी समस्याएं, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं एवं अन्य कानूनी विषयों पर टेली लॉ के माध्यम से विशेषज्ञ वकीलों से परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।
    उन्होंने बताया कि इससे ग्रामीण नागरिकों को समय और धन की बचत के साथ-साथ न्याय तक सुलभ पहुंच सुनिश्चित होती है। बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि प्रत्येक सीएससी व्हीएलई अपने-अपने क्षेत्र में लक्ष्य आधारित पंजीयन सुनिश्चित करें, जिससे जिले में टेली लॉ योजना की पहुंच व्यापक स्तर पर हो सके। इस कार्य में बैंकिंग करेस्पॉन्डेंट सखी एवं स्व-सहायता समूह के सदस्यों को भी सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही बैठक में सीएससी के माध्यम से प्रदान की जा रही अन्य प्रमुख सेवाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, श्रम कार्ड, पेंशन योजनाएं, बैंकिंग सेवाएं, बीमा, डिजिटल प्रमाण पत्र एवं अन्य ई-गवर्नेंस सेवाओं—की विस्तृत जानकारी दी गई।

बीमा, टूर एंड ट्रैवल, टेली लॉ एवं ग्रामीण ई-स्टोर सेवाओं की जानकारी

बैठक के दौरान राज्य स्तर पर विभिन्न सेवाओं के लिए नियुक्त नोडल संपर्क व्यक्तियों की जानकारी भी साझा की गई, ताकि व्हीएलई को सेवाओं के संचालन में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। बीमा सेवा  हेतु राज्य स्तर पर श्री प्रदीप कुमार मो. न.7587038683, टूर एंड ट्रैवल सेवा हेतु श्री राहुल सोनी मो. न. 9755639585,.टेली लॉ सेवा हेतु श्री राहुल वर्मा, ग्रामीण ई-स्टोर सेवाएं हेतु श्री पुष्पेंद्र वर्मा  मो. न. 7987121676 के माध्यम से व्हीएलई बीमा पॉलिसी, यात्रा सेवाएं, कानूनी परामर्श एवं ग्रामीण ई-कॉमर्स से जुड़ी सेवाओं का बेहतर संचालन कर सकेंगे तथा ग्रामीण नागरिकों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध करा पाएंगे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment