आकाशीय बिजली से फेल ट्रांसफार्मर बदला गया, बालाझार बगलता पारा में बहाल हुई विद्युत सेवा

जशपुरनगर | 27 जनवरी 2026 /छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, पत्थलगांव संभाग के कार्यपालन यंत्री से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बालाझार के बगलता पारा में स्थापित 25 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर 28 सितंबर 2025 को आकाशीय बिजली गिरने के कारण फेल हो गया था।

लगातार बारिश एवं दुर्गम स्थिति के चलते ट्रांसफार्मर स्थल तक तत्काल पहुँच संभव नहीं हो पाने के कारण इसे तुरंत बदला नहीं जा सका। इस अवधि में उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके लिए पास में स्थित 63 केवी ट्रांसफार्मर से वैकल्पिक व्यवस्था कर अस्थायी रूप से बिजली आपूर्ति बहाल की गई थी।

विद्युत विभाग द्वारा 21 जनवरी 2026 को फेल 25 केवी ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया, जिसके बाद क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से सुचारु कर दी गई है। विभागीय जांच में किसी भी उपभोक्ता के परिसर में लो-वोल्टेज की समस्या नहीं पाई गई है।

विद्युत विभाग ने बताया कि क्षेत्र में अब सामान्य एवं सुरक्षित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर दी गई है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment