LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिला जशपुर के साइबर थाना का वर्चुअली किया उद्घाटन, जशपुर को मिली बड़ी सौगात

जशपुरनगर | 28 जनवरी 2026 /प्रदेश में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर से जिला जशपुर में नवस्थापित साइबर थाना का वर्चुअली उद्घाटन किया। यह सरगुजा संभाग का दूसरा साइबर थाना है, जिससे क्षेत्रीय स्तर पर साइबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना को नई मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशभर में कुल 08 नवीन साइबर थानों का एक साथ वर्चुअली शुभारंभ किया गया। इन थानों की स्थापना का उद्देश्य साइबर अपराधों की त्वरित जांच, पीड़ितों को शीघ्र न्याय तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होने वाले अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।

गृह मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअली रहे शामिल

उद्घाटन समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री माननीय श्री विजय शर्मा, पुलिस महानिदेशक श्री अरुणदेव गौतम, मुख्य सचिव श्री विकास शील सहित राज्य शासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअली जुड़े। कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों की बदलती प्रकृति, तकनीकी चुनौतियों एवं आधुनिक पुलिसिंग की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

जशपुर में आयोजित हुआ स्थानीय कार्यक्रम

जशपुर नगर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, नगरपालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री कृष्ण कुमार राय, कलेक्टर जशपुर श्री रोहित व्यास, डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीमावर्ती जिला होने से बढ़ती हैं चुनौतियाँ

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि जशपुर जिला झारखंड एवं ओडिशा राज्य की सीमाओं से लगा होने के कारण साइबर अपराधों की दृष्टि से विशेष रूप से संवेदनशील है। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, बैंकिंग फ्रॉड एवं सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों में निरंतर वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में साइबर थाना की स्थापना जिले के लिए अत्यंत आवश्यक एवं लाभकारी सिद्ध होगी।

अब जशपुर में ही मिलेगा त्वरित न्याय

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ने कहा कि डिजिटल युग में अपराधी नए-नए तरीकों से आम नागरिकों को निशाना बना रहे हैं। साइबर थाना खुलने से अब जिले के नागरिकों को शिकायत दर्ज कराने हेतु अन्य जिलों या राज्य मुख्यालय पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा, जिससे पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिल सकेगा।

विशेष प्रशिक्षित स्टाफ की पदस्थापना

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना में विशेष रूप से प्रशिक्षित एवं तकनीकी रूप से दक्ष पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। थाना को आधुनिक तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित किया जा रहा है, जिससे ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, फर्जी वेबसाइट एवं लिंक के माध्यम से होने वाले अपराधों की प्रभावी विवेचना की जा सकेगी।

जन-जागरूकता पर रहेगा विशेष फोकस

उन्होंने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि जन-जागरूकता भी अत्यंत आवश्यक है। इसके तहत पुलिस विभाग द्वारा आगामी दिनों में गांव-गांव, स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर साइबर जागरूकता अभियान संचालित किए जाएंगे।

👮‍♂️ डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर थाना या नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें। प्राप्त शिकायत पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment