LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुर: नवपदस्थ डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने अनुविभागवार अपराध की ली समीक्षा बैठक

जशपुर, 29 जनवरी 2026/ पुलिस कार्यालय जशपुर में नवपदस्थ डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा विभिन्न शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान डॉ. सिंह ने सभी अधिकारियों से संक्षिप्त परिचय प्राप्त कर अनुविभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा की और उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

डीआईजी एवं एसएसपी द्वारा लंबित अपराध, चालान, मर्ग एवं शिकायतों की बारीकी से समीक्षा करते हुए पुराने मामलों का अभियान चलाकर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस मुख्यालय एवं वरिष्ठ कार्यालयों से जारी परिपत्रों एवं निर्देशों के पालन की समीक्षा भी की गई।

बैठक में जिले में गौ-तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए। अवैध गतिविधियों की सूचना मिलने पर नाकाबंदी कर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों, अंतरराज्यीय मार्गों एवं प्रमुख चेक-पॉइंट्स पर सघन जांच करने के निर्देश दिए गए।

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए मुखबिर तंत्र को और अधिक सक्रिय करने, विश्वसनीय सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करने तथा सूचना देने वालों की गोपनीयता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु निरंतर पेट्रोलिंग, ओवरस्पीड, नशे में वाहन चलाने, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने पर सख्त चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

डीआईजी एवं एसएसपी ने विवेचकों के कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने, विवेचना की गुणवत्ता सुधारने एवं दोषसिद्धि दर बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि किसी भी फरियादी को थाना या चौकी से निराश होकर न लौटना पड़े तथा सभी शिकायतों पर निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही निगरानी बदमाशों पर सतत निगरानी, पैदल मार्च, कांबिंग गश्त एवं विजिबल पुलिसिंग को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री राकेश कुमार पटनवार, एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा, एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद कुमार मंडावी, एसडीओपी बगीचा श्री दिलीप कोसले सहित समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं कार्यालयीन शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment