जिला मुख्यालय स्थित राजा विजय भूषण देव कन्या महाविद्यालय में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से संबंधित जनमन पत्रिका एवं अन्य प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।
इन पत्रिकाओं के माध्यम से छात्राओं को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। पत्रिका में विशेष रूप से ग्रामीणों, किसानों और बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाने हेतु उपलब्ध योजनाओं का विवरण शामिल है।
साथ ही, पत्रिका में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवश्यक समसामयिक घटनाओं और सामान्य ज्ञान की जानकारी भी दी गई है। कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने बताया कि पत्रिका का अध्ययन सभी छात्रों के लिए लाभदायक और मार्गदर्शक साबित होगा।
–
























