LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुर: जिला स्तरीय पेंशन शिविर में लंबित प्रकरणों का त्वरित निपटान

जशपुरनगर, जिला कार्यालय कलेक्टर के मंत्रणा सभागार में आयोजित जिला स्तरीय पेंशन निराकरण सह वेतन निर्धारण जांच शिविर में संभागीय संयुक्त संचालक, कोष लेखा एवं पेंशन अम्बिकापुर के नेतृत्व में लंबित प्रकरणों का तेज और प्रभावी समाधान किया गया। इस शिविर में 04 लंबित पेंशन प्रकरण और 148 वेतन निर्धारण जांच प्रकरणों का त्वरित निपटान किया गया, जिससे छात्र-जनता और कर्मचारियों को तुरंत लाभ मिला।

इस दौरान शिविर में संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय से उप संचालक श्री अनिल कुमार बारी, सहायक संचालक श्री संजय कुमार धीवर, सहायक आंतरिक लेखापरीक्षण अधिकारी श्री जयसिंह शाण्डिल्य, श्री गुलाम दस्तगीर, श्री मंगेश सोनी, लेखा सहायक श्री सुरेश पैंकरा एवं कार्यालय सहायक श्री सोमारू राम उपस्थित थे।

जिला कोषालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिविर के दौरान जिले के विभिन्न आहरण एवं संवितरण अधिकारी कार्यालयों में लंबित 04 पेंशन प्रकरण एवं 148 वेतन निर्धारण जांच प्रकरणों का त्वरित निपटान किया गया।

इस शिविर को सफल बनाने हेतु जिला कोषालय अधिकारी श्री चन्द्रकांत ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment