LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुर: दुर्ग किसान मेला 2026 में कृषकों ने आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत बीजों की प्राप्त की जानकारी

जशपुरनगर,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा किसानों को आधुनिक कृषि से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। शासन की इन योजनाओं का लाभ उठाकर कृषक पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत बीजों को अपना रहे हैं, जिससे उनकी उत्पादकता और आय में निरंतर वृद्धि हो रही है।

इसी क्रम में जिले के कृषकों का एक समूह उद्यानिकी विभाग के माध्यम से छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ के तत्वावधान में आयोजित किसान मेला 2026 में सहभागिता हेतु कुम्हारी, जिला दुर्ग पहुंचा। यह दो दिवसीय किसान मेला 30 एवं 31 जनवरी को आयोजित किया गया। किसान मेला-प्रदर्शनी के दौरान कृषकों ने कृषि संगोष्ठियों, प्रदर्शनी एवं विक्रय स्टॉलों का अवलोकन किया।

साथ ही, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा प्रदर्शित आधुनिक कृषि यंत्र, उन्नत बीज और कृषि आहारों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर कृषकों ने कृषि विशेषज्ञों से प्रत्यक्ष संवाद कर खेती को अधिक लाभकारी बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकी सुझाव भी प्राप्त किए।

कृषकों ने बताया कि इस प्रकार के किसान मेले उन्हें नवीन कृषि तकनीकों को अपनाने, उत्पादन क्षमता बढ़ाने और आय संवर्धन में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसका प्रत्यक्ष लाभ वे अपने खेतों में अवश्य लेंगे। किसान मेला में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कृषकों ने सहभागिता की। इस मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, नवीन कृषि यंत्र, उन्नत बीज और कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment