LIVE UPDATES :
जशपुर : थाना बगीचा क्षेत्र में गंभीर अपराध का खुलासा, मुख्य आरोपी सहित सहयोगी गिरफ्तार अंतरिक्ष संगवारी कार्य्रकम में जशपुर ने देखा अंतरिक्ष विज्ञान का महासंगम , ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से रूबरू हुए जिले के 10 हजार विद्यार्थी अंतरिक्ष से जनजीवन तक: जशपुर में गगनयात्री शुभांशु शुक्ला ने देखा ग्रामीण पर्यटन का जीवंत स्वरूप , देशदेखा के केरेगांव होम-स्टे में आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक व्यंजनों से हुए अभिभूत रायगढ़ : हाईवे पर पुलिस की नजर पड़ते ही बेकाबू हुई स्कॉर्पियो, पलटते ही खुली डीजल चोरी गैंग की परतें जशपुर : बगिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन, हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुर: परीक्षा अवधि में शांति बनाए रखने कलेक्टर ने जारी किए सख्त आदेश

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी एवं शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 को दृष्टिगत रखते हुए जशपुर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा की शांतिपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सख्त कदम उठाए हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री रोहित व्यास ने लोकहित में जिले की सीमा के भीतर ध्वनि प्रदूषण और अनावश्यक कोलाहल पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 31 मार्च 2026 तक प्रभावी रहेगा।

कलेक्टर ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 4, 5, 10 एवं 11 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह प्रतिबंध लागू किया है और आम नागरिकों, आयोजकों तथा संस्थाओं से अपील की है कि वे विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए आदेशों का पूर्ण पालन करें, ताकि परीक्षा अवधि में शांत वातावरण सुनिश्चित हो और छात्र बिना किसी व्यवधान के अध्ययन एवं परीक्षा दे सकें।

रात्रिकालीन समय में पूर्ण प्रतिबंध
रात्रि 09:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक किसी भी स्थान पर तीव्र संगीत बजाने अथवा बजवाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसी अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) का उपयोग भी पूरी तरह वर्जित होगा। किसी भी प्रकार का कोलाहल लोकहित में प्रतिबंधित किया गया है।

दिन के समय भी अनुमति आवश्यक
प्रातः 06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे के बीच भी बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के ध्वनि विस्तारक यंत्र चलाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर लाउडस्पीकर जब्त किए जाएंगे।

वाहनों के हार्न पर भी सख्ती
आदेश में मोटर यानों से उत्पन्न होने वाले कोलाहल पर भी नियंत्रण लगाया गया है। कोई भी व्यक्ति ऐसा विद्युत हार्न नहीं बजाएगा जिससे पैदल चलने वाले व्यक्ति घबरा जाएँ या जिससे किसी को संत्रास अथवा क्षोभ उत्पन्न हो।

विशेष परिस्थितियों में छूट
कानून द्वारा छूट प्राप्त व्यक्तियों या संस्थाओं पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। विशेष प्रयोजन के लिए छूट आवश्यक होने पर संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय दंडाधिकारी से लिखित अनुमति लेनी होगी। अनुमति देते समय समय-सीमा और शर्तें निर्धारित की जाएँगी, जिनका पालन अनिवार्य होगा। शर्तों के उल्लंघन की स्थिति में अनुमति निरस्त की जा सकती है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment