जशपुर: NH-43 पर ड्रोन निरीक्षण, दुर्घटनाजन्य स्थलों में सुधारात्मक कार्यों के निर्देश

जशपुरनगर, 31 जनवरी 2026। जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. लाल उमेद सिंह (IPS) के निर्देशन में राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 पर चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य स्थलों का ड्रोन कैमरे के माध्यम से तकनीकी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क की भौतिक संरचना, यातायात प्रवाह, दृश्यता, संकेतक व्यवस्था, सड़क किनारे अवरोध एवं दुर्घटना संभावित कारणों का सूक्ष्म परीक्षण किया गया।

निरीक्षण का विवरण

गिरांग तिराहा, होलीक्रास स्कूल घोलेंग, पोरतेंगा तिराहा, पॉलिटेक्निक कॉलेज पुलिया और भलमंडा चौक जैसे संवेदनशील स्थलों का विस्तृत अवलोकन किया गया।

गिरांग तिराहा: जंक्शन आइलैंड की साफ-सफाई सुनिश्चित करने, डोड़काचौरा रोड पर अवैध होल्डिंग हटाने और रांची रोड पर स्थित पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, केदार दुकान एवं अन्य साइन बोर्डों को नियमानुसार हटाने के निर्देश। साथ ही रम्बलर स्ट्रिप लगाने, भारी वाहन प्रवेश निषेध बोर्ड का स्थान परिवर्तन करने और टर्निंग/चेतावनी संकेत बोर्डों की संख्या बढ़ाने के निर्देश।

होलीक्रास स्कूल घोलेंग: विद्यालय चेतावनी संकेत बोर्ड स्थापित करने, यात्री प्रतीक्षालय एवं चर्च मार्ग के पास रम्बलर स्ट्रिप लगाने और सड़क किनारे पेड़ों की डालियों एवं झाड़ियों की कटाई।

पोरतेंगा तिराहा: सड़क किनारे वृक्षों की छंटाई और तिराहे पर स्थित गुमटी को नियमानुसार पीछे स्थानांतरित करना।

पॉलिटेक्निक कॉलेज मार्ग: पुलिया के समीप मोड़ में स्थित झुरमुट हटाना।

भलमंडा चौक: आम वृक्ष की डालियों की छंटाई।

जामटोली और भलमंडा मार्ग: सड़क ढलाई कार्य कराने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश।


निरीक्षण के दौरान चिन्हांकित कमियों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित निर्माण एजेंसियों और यातायात प्रभारी जशपुर को समयबद्ध रूप से सुधारात्मक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

ड्रोन आधारित निरीक्षण के माध्यम से दुर्घटनाजन्य स्थलों की पहचान और आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करने की यह पहल पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण रणनीति साबित होगी, जिससे जिले की सड़क सुरक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सकेगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment