जशपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली की मरम्मत बन गई जानलेवा ” बेलवार में ट्रैक्टर-ट्रॉली की मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा, 28 वर्षीय युवक की मौत…!

जशपुर बगीचा: जशपुर जिले के पंडरापाठ चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलवार में एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक शनिवार की शाम अपनी बहन के घर स्वयं के ट्रैक्टर से गिट्टी पहुंचाने गया था। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में पंचर हो जाने पर वह चक्का सेट करने का कार्य कर रहा था।

बताया जा रहा है कि रात लगभग 8 बजे मरम्मत के दौरान अचानक जेक हट जाने से ट्रॉली असंतुलित होकर नीचे गिर गई, जिससे युवक उसके नीचे दब गया। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान रामवृक्ष यादव (उम्र लगभग 28 वर्ष), पिता जवाहर यादव, निवासी ग्राम छिछली/रौनी के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पंडरापाठ पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच प्रारंभ कर दी गई। पुलिस द्वारा पंचनामा कार्रवाई के साथ पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक और गमगीन माहौल व्याप्त है।

संवाद छत्तीसगढ़ मीडिया टीम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती है तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करती है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment