BREAKING NEWS
जशपुर: अब पंचायत में ही होंगे फौती नामांतरण… तहसील के चक्कर से मिलेगी राहत ,सुशासन शिविर में कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा अविवादित फौती नामांतरण पंचायत स्तर पर होंगे निराकृत… पढ़िए विस्तार से जशपुर: संभाग आयुक्त एवं रोल ऑब्जर्वर नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा की जशपुर: जशपुर: कर बकाया पर पांच बसें जप्त… एक हफ्ते में नहीं चुकाया तो होगी नीलामी? रायपुर: होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, 10 हजार करोड़ का फैसला , अंतर की राशि एकमुश्त होगा भुगतान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पत्थलगांव को दी बड़ी सौगात, रेस्ट हाउस उन्नयन के लिए 95 लाख रुपए स्वीकृत, घोषणा पूरी होने पर नगर वासियों ने सीएम साय का जताया आभार…. जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण हेतु 8 करोड़ 82 हजार रुपए किए स्वीकृत जशपुरनगर: सुरेशपुर में खराब सोलर हाई मास्ट की मरम्मत हेतु क्रेडा जोनल कार्यालय अंबिकापुर को भेजा गया प्रस्ताव जीपीएम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 करोड़ लागत के 100 बिस्तरयुक्त जिला अस्पताल भवन का किया शुभारंभ रायगढ़: एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में ‘ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत 32 गौवंश मुक्त, आरोपी गिरफ्तार जशपुर: आधी रात JCB लेकर पहुंच गए आरोपी… घर तोड़ा, कुचलने की भी कोशिश ,दो आरोपी गिरफ्तार — अन्य फरार जशपुर : बिसोड़ी क्लस्टर में वजन त्यौहार आयोजित, 75 बच्चों व गर्भवती महिलाओं का किया गया वजन परीक्षण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 13 फरवरी को मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ , भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की होगी प्रस्तुति मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : सामाजिक समरसता का विश्व रिकॉर्ड , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सान्निध्य में 6,412 जोड़ों का विवाह संपन्न जीपीएम के समन्वित विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ,नव विवाहित 300 जोड़ों को दिया आशीर्वाद ,अरपा महोत्सव में 100 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की मिली सौगात जशपुर: तुरीटोंगरी में मिली अधजली लाश मामले का खुलासा, पत्नी सहित तीन नाबालिग गिरफ्तार जशपुर: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 48 जोड़े वैदिक रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे जशपुर: महुआ आधारित आजीविका मॉडल को मिला नया आयाम, जशपुर से सुकमा तक हुआ व्यावहारिक आदान–प्रदान ब्रेकिंग रायगढ़: 7वीं मंजिल पर चल रहा था ‘खेल’… पुलिस की एक रेड और खुल गया पूरा नेटवर्क ,रायगढ़ में स्पा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ सुकमा के जनजातीय वेशभूषा ने बिखेरा जलवा , गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मानित संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 का समापन , सुकमा के जनजातीय नाट्य ने बिखेरा जलवा ,मुड़िया जनजाति पर आधारित नाट्य का मंचन स्कूली बच्चों की प्रस्तुति से प्रभावित हुए केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह , ताली बजाकर बढ़ाया उत्साह भारत की संस्कृति का आभूषण है बस्तर – केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएँ , आवेदनों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश जशपुर: सब्जी बनाने का विवाद बना जानलेवा, गर्भवती पत्नी की हत्या कर बच्ची लेकर फरार हुआ पति , गिरफ्तार रायगढ़: लक्ष्मीपुर मारपीट मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर 6 आरोपी हिरासत में, 4 नाबालिग रायगढ़: किराए पर लिया ट्रेलर… फिर कर दिया गायब, जीपीएस ने खोल दी पूरी कहानी जशपुर : जिले की ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस एवं आवास दिवस का संयुक्त आयोजन, विकसित भारत जी-राम-जी योजना की दी गई जानकारी…! रायगढ़ पुलिस की सामुदायिक पहल, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल थाना में प्रेरणादायी नागरिक सम्मानित रायगढ़ : रात के अंधेरे में घर में घुसा युवक… नाबालिग से छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला रायगढ़ : सड़क पर एक गलती… और जीवनभर का दर्द, पुलिस ने दिया सख्त संदेश

छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना में रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान: चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिवस की अवधि में छत्तीसगढ़ में देश में सर्वाधिक 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूर्ण

रायपुर 5 फरवरी 2026/ प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर सुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और परिणामोन्मुख प्रशासन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की पहली ही बैठक  में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया था।  निर्णय के परिपालन में राज्य के सभी जिलों के सतत, संगठित एवं अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप छत्तीसगढ़ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत एक नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित किया है।चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 में मात्र 10 माह 4 दिवस की अवधि में छत्तीसगढ़ में देश में सर्वाधिक 5 लाख प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि योजना के प्रारंभ से अब तक पहली बार छत्तीसगढ़ ने किसी एक वित्तीय वर्ष में 5 लाख आवासों के निर्माण का रिकॉर्ड कायम किया है। मानसून अवधि सहित औसतन प्रतिदिन 1,600 से अधिक आवासों का निर्माण कर राज्य ने समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और लक्ष्यबद्ध कार्य निष्पादन की नई मिसाल कायम की है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जिलों की सक्रिय भागीदारी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक कार्य संस्कृति इस उपलब्धि का मजबूत आधार बनी है। इस क्रम में बिलासपुर जिले में 29 हजार 235, महासमुंद में 27 हजार 224, बलरामपुर में 27 हजार 12, कोरबा में 26 हजार 839 तथा रायगढ़ जिले में 26 हजार 707 आवासों का निर्माण पूर्ण कर इन जिलों ने राज्य की समग्र उपलब्धि में अग्रणी भूमिका निभाई है।इसके अतिरिक्त मस्तूरी, आरंग, डभरा, बिल्हा, पाली एवं जैजैपुर जनपद पंचायतों द्वारा भी 7,500 से अधिक प्रधानमंत्री आवासों का निर्माण कर उल्लेखनीय योगदान दिया गया है।

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आवास निर्माण के साथ-साथ आजीविका सृजन को भी समान प्राथमिकता दी गई है। महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़ी हजारों महिलाओं ने सीएलएफ बैंक से ऋण लेकर निर्माण सामग्री आपूर्ति का कार्य प्रारंभ किया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है। इस पहल के परिणामस्वरूप 8,000 से अधिक महिलाएँ ‘लखपति दीदी’ के रूप में आत्मनिर्भर बनकर उभरी हैं, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को कौशल से जोड़ने के उद्देश्य से राजमिस्त्री प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक जिलों में स्थित आरसेटी के माध्यम से 6,000 से अधिक हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें 960 से अधिक महिलाएँ तथा 292 से अधिक आत्मसमर्पित नक्सली शामिल हैं। यह पहल कौशल विकास के साथ-साथ सामाजिक पुनर्वास और मुख्यधारा से जुड़ाव का प्रभावी माध्यम बन रही है।

आवास हितग्राहियों की निजी भूमि पर महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत आजीविका संवर्धन हेतु विभिन्न कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिनके तहत वर्तमान में प्रदेश में 10,000 से अधिक आजीविका डबरियों का निर्माण प्रगतिरत है।

इस प्रकार छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से न केवल आवासों का तीव्र गति से निर्माण सुनिश्चित किया जा रहा है, बल्कि इनके साथ-साथ स्थायी आजीविका के अवसर भी सृजित किए जा रहे हैं, जो राज्य के समावेशी, संतुलित एवं सतत विकास को सुदृढ़ आधार प्रदान कर रहे हैं।

“प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चालू  वित्तीय वर्ष 2025 -26 में मात्र 10 माह की अवधि में छत्तीसगढ़ में 5 लाख आवासों का निर्माण पूर्ण होना, जो देश में सर्वाधिक है, छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। मैंने प्रथम कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति का निर्णय इसलिए लिया, ताकि राज्य का कोई भी गरीब और जरूरतमंद परिवार पक्के घर से वंचित न रहे। यह उपलब्धि राज्य सरकार की स्पष्ट नीति, प्रशासनिक समन्वय और जमीनी स्तर पर कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। मेरे लिए प्रधानमंत्री आवास केवल एक मकान नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का आधार हैं, और इनके माध्यम से आजीविका के अवसर सृजित कर हम छत्तीसगढ़ को समावेशी और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं।”- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

“प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ द्वारा 5 लाख आवासों का निर्माण पूर्ण करना राज्य की प्रशासनिक क्षमता, मजबूत निगरानी व्यवस्था और जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन का स्पष्ट प्रमाण है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर देने के लक्ष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आवास निर्माण के साथ-साथ आजीविका, कौशल प्रशिक्षण और महिला सशक्तिकरण को जोड़कर योजना को समग्र विकास का माध्यम बनाया गया है। यह राष्ट्रीय कीर्तिमान छत्तीसगढ़ की सुशासन पर आधारित विकास नीति की सफलता को दर्शाता है। – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment