जशपुरनगर: सुरेशपुर में खराब सोलर हाई मास्ट की मरम्मत हेतु क्रेडा जोनल कार्यालय अंबिकापुर को भेजा गया प्रस्ताव

जशपुरनगर, 11 फरवरी 2026/ सुरेशपुर में स्थापित सोलर हाई मास्ट की एलईडी लाइटें और बैटरियां खराब हो जाने के बाद उसके सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्रेडा विभाग के जिला प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त हाई मास्ट का स्थापना कार्य 08 अगस्त 2022 को किया गया था, लेकिन वर्तमान में इसकी लाइट और बैटरियां काम नहीं कर रही हैं।

समस्या की जानकारी मिलते ही संबंधित इकाई को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। मरम्मत कार्य के लिए इकाई की जमा सुरक्षा निधि से राशि समायोजित करने की कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।

नवीन एलईडी लाइटें एवं बैटरियां उपलब्ध कराने के लिए क्रेडा जोनल कार्यालय अंबिकापुर को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जैसे ही नई सामग्री प्राप्त होगी, सुरेशपुर स्थित सोलर हाई मास्ट की मरम्मत कर पुनः प्रकाश व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment