जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण हेतु 8 करोड़ 82 हजार रुपए किए स्वीकृत

जशपुर, 11 फरवरी 2026/ जशपुर जिले के सन्ना–चंपा मार्ग के डामरीकरण के लिए राज्य शासन ने 8 करोड़ 82 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल पर मिली इस मंजूरी से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है।

करीब 13 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के डामरीकरण से सन्ना और चंपा के बीच आवागमन सुगम होगा। विशेषकर बरसात के दिनों में जर्जर सड़क के कारण लोगों को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, उससे राहत मिलने की उम्मीद है।

सड़क निर्माण से ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों, मरीजों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाजार तक पहुंच आसान होने के साथ-साथ क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। उनका कहना है कि राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों की आधारभूत संरचना को प्राथमिकता देने से जशपुर जिले में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment