जशपुर: पंडरा पाठ में बसंत पंचमी पर होली मिलन कार्यक्रम, विजय आदित्य सिंह जूदेव का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

जशपुर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिंह जूदेव के पंडरा पाठ मंडल दौरे के दौरान क्षेत्र में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बसंत पंचमी के अवसर पर ग्राम पंचायत पंडरा पाठ में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जूदेव का कार्यकर्ताओं, युवाओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान सभा को संबोधित करते हुए विजय आदित्य सिंह जूदेव ने कहा कि खुड़िया रानी की पावन धरती पर आकर सभी को नमन करने का अवसर मिला है। उन्होंने पंडरा पाठ क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और युवाओं के जोश तथा संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और आने वाले समय में यही ऊर्जा क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे तथा सौहार्द का संदेश दिया। इस अवसर पर विजय आदित्य सिंह जूदेव ने अपने दादा युगपुरुष स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके विचारों तथा कार्यों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक माहौल भी देखने को मिला। कीर्तन मंडली की प्रस्तुति पर विजय आदित्य सिंह जूदेव भी उत्साह के साथ शामिल हुए और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। वहीं युवाओं की टीम ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। पूरे पंडरा पाठ क्षेत्र में कई स्थानों पर पारंपरिक लोकनृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उनका अभिनंदन किया गया।

इस दौरान मंडल प्रभारी पंडरा पाठ शंकर गुप्ता, सर्व यादव समाज के जिलाध्यक्ष जुगनू यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष गेंदबिहारी सिंह, पंडरा पाठ मंडल अध्यक्ष देवलाल भगत, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री हरिशंकर यादव, महामंत्री बालरूप यादव, सन्ना मंडल अध्यक्ष आनंद यादव, ग्राम पंचायत पंडरा के सरपंच-सचिव  , उपसरपंच दिलीपचंद यादव , अशोक यादव घोरडेगा सहित विभिन्न पंचायतों से आए जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन और कीर्तन मंडली की टीम बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

कार्यक्रम के पश्चात विजय आदित्य सिंह जूदेव का काफिला सैकड़ों वाहनों के साथ घोरडेगा और रौनी होते हुए बगीचा की ओर रवाना हुआ। मार्ग में भी विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया, जबकि बगीचा में भी उनके सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment