जशपुर: छोटे भाई को बचाने तालाब में कूदी साहसी बहन… लेकिन नहीं बच सकी दोनों की जान… बगीचा थाना क्षेत्र की घटना

जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कलिया में एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कलिया निवासी जितेंद्र दास के बच्चे 9 वर्षीय विष्णु दास और 12 वर्षीय योगिता दास जंगल में महुआ बिनने गए थे। महुआ बिनकर लौटने के दौरान दोनों गांव के तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान विष्णु का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।

भाई को डूबता देख बहन योगिता ने साहस दिखाते हुए उसे बचाने के लिए तुरंत तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह भी पानी में डूब गई। देखते ही देखते दोनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment