जिला स्तरीय एवं विकाखण्ड स्तरीय सुशासन शिविर का आयोजन  27 मार्च तक

जशपुरनगर 09 मार्च 2026/  जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन और मुख्यमंत्री जी घोषणा के कार्यों की प्रगति, कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली।
उन्होंने सभी अधिकारियों को लंबित आवेदनों का निराकरण गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कांसाबेल विकासखण्ड में शासन के विभिन्न महत्वकांक्षी योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन एवं विभागों की संतृप्तिकरण हेतु कांसाबेल कलस्टर के ग्राम पंचायत कोडलिया, जुमईकेला, केनाडांड़, बांसबहार और खारपानी में सुशासन शिविर का आयोजन क्रमशः  12 मार्च, 13 मार्च, 16 मार्च, एवं 19 मार्च 2026 को किया जा रहा है।
     
जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि सुशासन  शिविर हेतु अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर श्रीमती प्रियंका रानी गुप्ता को नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय शिविर हेतु एसडीएम बगीचा श्री प्रदीप राठिया को नोडल अधिकारी एवं जनपद सीईओ कांसाबेल श्री संदीप कुमार मरावी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही शिविर में विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी, संबंधित ग्राम पंचायत के अधिकारी-कर्मचारियों भी उपस्थित रहने के लिए निर्देशित किया गया है। शिविर में पेंशन, राशन कार्ड, आवास, व्यक्तिगत शौचालय, मनरेगा, कार्य, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांग कार्ड, नामांतरण, बटवारा,  जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और नल-जल से संबंधित समस्याओं को समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिविर से पहले संबंधित ग्राम पंचायतों स्तर पर आयुष्मान, आधार कार्ड अपडेट,श्रम कार्ड पंजीयन, आय जाति,निवास प्रमाण पत्र, पेयजल संबंधित समस्याओं का अपने स्तर पर अनिवार्य रूप से निराकरण कर लें।

उन्होंने कहा कि दुलदुला, कुनकुरी, फरसाबहार, बगीचा, जशपुर, पत्थलगांव और मनोरा विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायतों भी विकासखण्ड स्तरीय शिविर का होगा आयोजन*

         कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार सुशासन शिविर में शासन के योजनाओं के स्कोप की जानकारी जन समान्य को प्रदान करते हुए, योजनाओं से वंचितों को लाभान्वित करने हेतु कलस्टर पंचायत स्तर से प्राप्त आवेदनों का पंचायत स्तर में निराकृत किया जाएगा। इस हेतु दुलदुला, कुनकुरी, फरसाबहार, बगीचा, जशपुर, पत्थलगांव और मनोरा विकासखण्ड के संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत सीईओ को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
           
इसी प्रकार 13 मार्च को कुनकुरी के भेलवाटोली, फरसाबहार के घुमरा, पत्थलगांव के खाड़ामाचा और मनोरा के अंधरझर, 23 मार्च को दुलदुला विकासखण्ड के जामटोली, बगीचा के कुरकुरिया और जशपुर के रातामाटी, 27 मार्च को कुनकुरी के चटकपुर, फरसाबहार के बंसाझाल, पत्थलगांव के फरसाटोली और मनोरा के इराई में भी सुशासन शिविर आयोजित होगी।

जिला पंचायत सीईओ ने जिले में जल संरक्षण संवर्धन के लिए शासकीय भवनों में रैन हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के निर्देश दिए हैं। सभी स्कूल, आश्रम, छात्रावास और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,के साथ अन्य भवनों में भी जल संरक्षण और संवर्धन के लिए बेहतर कार्य करने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि सभी किए गए कार्यों का दिए गए आईडी में फोटो के साथ अपलोड करने के भी निर्देश दिए हैं।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment