रायपुर: पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे वर्तमान संघर्ष की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के नागरिकों की सहायता और समन्वय के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुश्री लेखा अंजल्ले, लायजन अधिकारी, कार्यालय आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली को इस संबंध में नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सरकार ने कहा है कि यदि छत्तीसगढ़ के नागरिक विदेश में किसी प्रकार की परेशानी या सहायता की आवश्यकता महसूस करते हैं, तो वे सीधे नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।
सहायता के लिए मोबाइल नंबर 8349840582 तथा कार्यालय दूरभाष नंबर 011-46156000 और फैक्स नंबर 011-46156030 जारी किए गए हैं।
यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 10 मार्च 2026 को जारी किया गया है। सरकार का उद्देश्य विदेश में रह रहे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता और समन्वय उपलब्ध कराना है।




















