रायपुर: सीएम विष्णु देव साय का व्यस्त कार्यक्रम, विधानसभा सत्र और “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026” का करेंगे शुभारंभ

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का गुरुवार 12 मार्च 2026 को राजधानी रायपुर और नया रायपुर में व्यस्त कार्यक्रम निर्धारित है। दिनभर विधानसभा सत्र में भाग लेने के साथ-साथ वे विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24 नया रायपुर अटल नगर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:30 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा, सेक्टर-19 पहुंचेंगे। यहां 11:30 बजे से 1:30 बजे तक विधानसभा सत्र में शामिल रहेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 1:30 बजे विधानसभा से रवाना होकर 2:00 बजे रायपुर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, जेएलएन स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय परिसर पहुंचेंगे। यहां वे दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक “मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026” के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 3:00 बजे वहां से रवाना होकर 3:30 बजे पुनः छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगे और 3:30 बजे से 5:30 बजे तक विधानसभा सत्र में भाग लेंगे।

शाम 5:30 बजे विधानसभा से निकलकर 6:00 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे। रात 8:45 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 9:00 बजे शदाणी दरबार, धमतरी रोड रायपुर पहुंचेंगे। यहां 9:00 बजे से 10:00 बजे तक “सदगुरु संत राजाराम साहिब जी का 66वां वर्षी महोत्सव” कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 10:00 बजे वहां से प्रस्थान कर 10:15 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment