मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित निराकरण ,जर्जर पुल का निर्माण कार्य हुआ शुरू, वर्षों से जोखिम उठाकर गुजर रहे थे राहगीर, क्षेत्र वासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जताया आभार……

जशपुरनगर 13 मार्च 2026/ जिले के सिंगीबहार से कछुआ कानी मुख्य मार्ग पर स्थित अत्यंत जर्जर पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। लंबे समय से इस पुल की हालत खराब होने के कारण राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर थे। अब मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर संबंधित विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुल निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया है।बताया जा रहा है कि सिंगी बहार–कछुआ कानी मार्ग क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण मार्ग है, जो छत्तीसगढ़ को पड़ोसी राज्यों झारखंड और ओडिशा से जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है। पुल के जर्जर हो जाने के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों, खासकर ग्रामीणों और मजदूरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मामले की जानकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया तक पहुंचने के बाद अधिकारियों को तत्काल पुल निर्माण के लिए निर्देशित किया गया। निर्देश मिलते ही विभाग ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जिससे जल्द ही क्षेत्रवासियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।पुल निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि वर्षों से चली आ रही समस्या का अब समाधान होने जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि पुल बनने से न केवल आवागमन सुरक्षित होगा, बल्कि आसपास के गांवों के विकास और व्यापार को भी गति मिलेगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment