रायगढ़ में रोड पर हुई मामूली बहस बनी बवाल! बाइक सवार ने गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 15 मार्च 2026। सड़क पर हुई मामूली कहासुनी के बाद चक्रधरनगर थाना क्षेत्र स्थित गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाले युवक को पुलिस ने गैर जमानती धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार प्रार्थी राजा अग्रवाल ने 12 मार्च 2026 को थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 मार्च की सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने ऑटो से प्रियदर्शनी एचपी गैस ऑफिस, दुर्गा मंदिर के सामने बोईरदादर रोड में गैस की होम डिलीवरी करने जा रहा था। इसी दौरान सुभाष चौक के पास एक मोटरसाइकिल चालक से साइड देने की बात को लेकर उसकी मामूली बहस हो गई, जिसके बाद वह अपने काम के लिए गैस ऑफिस पहुंच गया।

रिपोर्ट के अनुसार मोटरसाइकिल चालक उसका पीछा करते हुए गैस ऑफिस तक पहुंच गया और अंदर घुसकर गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगा। गैस ऑफिस के कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम रिहान खान निवासी जिला पंचायत के पीछे छोटा अतरमुड़ा थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ बताया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 96/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 333 बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने प्रार्थी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और आरोपी की तलाश कर उसे उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने गैस ऑफिस में घुसकर मारपीट करने की बात स्वीकार की।

चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी रिहान खान (23 वर्ष) पिता मो. रईस खान निवासी छोटा अतरमुड़ा थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ को 12 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर गैर जमानती प्रकरण में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले और सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट या गुंडागर्दी करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment