जशपुर, 15 मार्च 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर द्वारा 16, 17 एवं 18 मार्च 2026 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 मार्च को जिला रोजगार कार्यालय जशपुर, 17 मार्च को आईटीआई कुनकुरी तथा 18 मार्च को आईटीआई पत्थलगांव में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित होगा।
प्लेसमेंट कैम्प में श्रमिन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा द्वारा विद्युत मीटर तकनीशियन के पदों के लिए रिक्तियां प्राप्त हुई हैं। चयनित आवेदकों का कार्यस्थल जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव रहेगा।
निर्धारित तिथि को प्रातः 11:30 बजे से इच्छुक आवेदक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड के साथ निर्धारित स्थान पर उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैम्प में भाग ले सकते हैं।




















