रायगढ़ जिले में बारहवीं हिंदी पेपर लीक के कथित आरोप की जांच, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने पुलिस और साइबर सेल में दर्ज कराई FIR

रायगढ़, 16 मार्च 2026। बारहवीं कक्षा के हिंदी विषय के प्रश्नपत्र के कथित लीक होने के आरोपों को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सख्त कदम उठाते हुए मामले की जांच के लिए पुलिस और साइबर सेल में एफआईआर दर्ज कराई है। मंडल के अधिकारियों के अनुसार सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र लीक होने से संबंधित कुछ संदेश और सामग्री वायरल होने की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की कार्रवाई शुरू की गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट किया है कि वायरल सामग्री की सत्यता की जांच की जा रही है और यदि इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस और साइबर सेल अब यह पता लगाने में जुट गई है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई सामग्री कहां से और किसके द्वारा प्रसारित की गई। मंडल ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment