रायगढ़: “ऑपरेशन आघात” के तहत पुसौर पुलिस की कार्रवाई, 70 नग देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़, 19 मार्च 2026। “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में थाना पुसौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आदर्श स्कूल पुसौर मेन रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान बोरोडीपा की ओर से आ रही सफेद रंग की हीरो मेस्ट्रो स्कूटी क्रमांक CG 13 UF 9157 को रोककर जांच की गई।

तलाशी के दौरान स्कूटी में रखे एक थैले से 70 नग देशी मदिरा प्लेन (कुल 12 लीटर 600 एमएल) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान लोकनाथ निषाद (55 वर्ष), निवासी नावापाली पुसौर, जिला रायगढ़ के रूप में बताई और अवैध रूप से शराब परिवहन कर बिक्री करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद शराब (कीमत 5,600 रुपये) एवं परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी (कीमत 60,000 रुपये) सहित कुल 65,600 रुपये का मशरूका जब्त किया है।

मामले में थाना पुसौर में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक बसंत पाण्डेय, आरक्षक महेश चौहान एवं आरक्षक तारिक अनवर की सराहनीय भूमिका रही।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment