रायगढ़: “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 22.75 टन अवैध कबाड़ जब्त, 18 लाख का माल बरामद

रायगढ़, 19 मार्च 2026। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में स्क्रेप कबाड़ जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गेरवानी स्थित अमरजीत ढाबा के पास घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक OR07 W 8355 को रोका। जांच के दौरान चालक राजेश यादव (20 वर्ष), निवासी पटना (बिहार) द्वारा कबाड़ से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

पुलिस ने संदेह के आधार पर ट्रक (कीमत लगभग 9 लाख रुपये) एवं उसमें लोड 22.75 टन स्क्रेप कबाड़ (कीमत लगभग 9 लाख रुपये) कुल करीब 18 लाख रुपये का माल जब्त किया।

मामले में आरोपी के विरुद्ध धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस एवं 303(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि अवैध कबाड़ और संगठित अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment