मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद जैन की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

जशपुरनगर, 19 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दीपू बगीचा के समीप स्थित वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय श्री महावीर प्रसाद जैन के निवास पहुंचकर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उनका ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री जैन का सामाजिक जीवन अत्यंत प्रेरणादायी रहा है तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
  इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ मौजूद विधायक श्रीमती गोमती साय, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के  अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment