जशपुर: सोनक्यारी-सन्ना सड़क का प्राक्कलन शासन को भेजा गया, स्वीकृति मिलते ही शुरू होगा निर्माण कार्य

जशपुरनगर, 25 मार्च 2026। सोनक्यारी से सन्ना तक सड़क की स्थिति के संबंध में कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सड़क वर्ष 2025-26 के बजट में शामिल की गई है। इस सड़क के निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को प्रेषित किया गया है। उन्होंने बताया कि शासन से स्वीकृति प्राप्त होते ही नियमानुसार निर्माण कार्य प्रारंभ कर निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाएगा।

साथ ही, वर्तमान में आमजन की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के उद्देश्य से इस मार्ग पर वार्षिक मरम्मत के अंतर्गत आवश्यक सुधार कार्य कराए गए हैं, ताकि सड़क की स्थिति बेहतर बनी रहे और आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment