जशपुर: दमेरा 700 मीटर ढलान सड़क पर गार्डवॉल के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रक्रिया जारी, दमेरा की खतरनाक ढलान सड़क पर जल्द बनेगी गार्डवॉल

जशपुर, 26 मार्च 2026। लोक निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर से दमेरा होकर चराईडांड़ मार्ग के 700 मीटर ढलान वाले हिस्से में सड़क सुरक्षा के तहत साइड गार्डवॉल नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। इस संवेदनशील मार्ग पर यदि वाहन चालक से जरा सी भी चूक होती है, तो वाहन सीधे खाई में गिर सकता है।

विभाग द्वारा उक्त स्थल पर सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गार्डवॉल निर्माण का प्राक्कलन तैयार कर लिया गया है, जिसे प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करने हेतु अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल अंबिकापुर को प्रेषित किया गया है। स्वीकृति प्राप्त होते ही कार्य प्रारंभ कर निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाएगा।

इसके अलावा बजट वर्ष 2026-27 में जिला जशपुर के भागलपुर चौक से दमेरा होते हुए चराईडांड़ मार्ग (कुल लंबाई 14.80 किलोमीटर) के उन्नयन एवं मजबूतीकरण कार्य में भी इस सड़क के सुरक्षा प्रावधानों को शामिल किया जाएगा, जिससे भविष्य में इस मार्ग पर आवागमन और अधिक सुरक्षित हो सके।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment