जशपुर: मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स क्लाईबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का किया शुभारंभ

जशपुर , मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला अस्पताल के पास 27 लाख की लागत से स्पोर्ट्स क्लाईबिंग वॉल इंडोर स्टेडियम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक, अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह
उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शोर्य प्रताप सिंह जुदेव,  कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह ,जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार डीएफओ श्री शशि कुमार, विजय आदित्य सिंह जुदेव और आर ई के अधिकारी श्री राजेश श्रीवास्तव खिलाड़ी और कोच उपस्थित थे।

जिला प्रशासन और देशदेखा स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग समूह के सहयोग से जशपुर के इच्छुक खिलाड़ियों को पहाड़ में किस प्रकार चढ़ना है उसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वर्तमान में समूह में 15 सदस्य शामिल हैं। इनमें से 5 मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

स्पोर्ट्स क्लाईबिंग वॉल के मास्टर ट्रेनर श्री रवि कुमार सिंह ने बताया कि इनडोर स्टेडियम में आधुनिक पद्धति से और सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनर रवि कुमार सिंह प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड इंस्टिट्यूट पीसीजीआई यूएस अंतराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त संस्था से प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त किए हैं। तेजल भगत,रूसनाथ भगत, सचिन कुजुर प्रतीक नायक शामिल हैं।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment