जशपुर, 30 मार्च 2026। मनोरा में दिनांक 28 मार्च से 29 मार्च 2026 तक आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस महाअभियान में संगठन के विभिन्न स्तरों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम में मनोरा मंडल अध्यक्ष श्री पंकज कुमार जायसवाल, कार्यक्रम प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री श्यामलाल भगत, सोनाक्यारी मंडल अध्यक्ष श्री प्रभाकर यादव तथा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शांति भगत की विशेष उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री श्री मुकेश शर्मा शामिल हुए। साथ ही जिला कार्यालय प्रभारी श्री रूपेश सोनी, श्री शरद चौरसिया, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री विनोद निकुंज, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेश नंदे, बलरामपुर जिला प्रभारी ओम प्रकाश सिन्हा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा तथा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
इस प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आम जनता से प्रभावी संवाद स्थापित करने के तरीकों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने सरल भाषा एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की।



कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापक सहभागिता रही, जिसमें युवा, महिला एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इससे संगठन में समन्वय, आत्मविश्वास एवं कार्यक्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।
प्रशिक्षण के दौरान एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर विशेष जोर दिया गया, जिससे कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं सेवा की भावना पहुंचाने के लिए प्रेरित हुए। साथ ही, डिजिटल युग के अनुरूप सोशल मीडिया और आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
इस सफल आयोजन का श्रेय संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं, प्रशिक्षकों एवं नेतृत्व को जाता है, जिनके प्रयासों से यह महाअभियान एक प्रभावी एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम के रूप में उभरकर सामने आया। यह आयोजन भविष्य में संगठन के सुदृढ़ीकरण एवं विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।




















