जशपुर: सन्ना ग्राम पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव खारिज, अरविंद कुजूर को मिले 8 वोट, पद पर बरकरार

जशपुर, 08 अप्रैल 2026। जशपुर जिले के बगीचा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सन्ना में आज अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हुई सुनवाई में सरपंच अरविंद कुजूर को बड़ी राहत मिली। अविश्वास प्रस्ताव उनके खिलाफ पारित नहीं हो सका और वे 8 मत प्राप्त कर अपने पद पर बने रहे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज पंचायत भवन सन्ना में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान एवं सुनवाई की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान तहसीलदार सन्ना की उपस्थिति में पूरी कार्रवाई पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सन्ना थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।

प्रक्रिया के दौरान कुल मतों की गणना में अरविंद कुजूर को 8 वोट प्राप्त हुए, जिससे अविश्वास प्रस्ताव विफल हो गया। इस परिणाम के साथ ही उनके सरपंच पद पर बने रहने का रास्ता साफ हो गया।

इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में काफी उत्सुकता का माहौल था, जो परिणाम आने के बाद शांत हो गया।

प्रशासन की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति निर्मित नहीं हुई।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment