जशपुर, 11 अप्रैल 2026। जशपुर जिला स्थित जिला चिकित्सालय जशपुर में कार्यरत ऑपरेटर (जीवनदीप कर्मी) श्रीमती मोती चौहान को सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक द्वारा मरीज के परिजनों से अभद्र व्यवहार के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस में उल्लेख किया गया है कि फेसबुक पर वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद 08 अप्रैल 2026 की घटना को लेकर यह कार्रवाई की गई। वीडियो में मरीज के परिजन द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड चालू कराने के प्रयास के दौरान ऑपरेटर द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार करते हुए ऊँची आवाज़ में बात करते दिखाई दे रहा है।
नोटिस में कहा गया है कि ऐसा आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत है। संबंधित कर्मचारी को 5 दिनों के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।




















