जशपुर: सुलेसा में वन कक्ष P-111 पर अवैध अतिक्रमण, वन विभाग की सख्त कार्रवाई , निर्माण रुकवाया, अतिक्रमण हटाकर वन भूमि कराई गई मुक्त….

जशपुरनगर, 13 अप्रैल 2026। वन परिक्षेत्र सन्ना अंतर्गत वन कक्ष क्रमांक P-111 में अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया और संबंधितों को कड़ी चेतावनी दी है।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सुलेसा के कुछ व्यक्तियों द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। इस पर विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया गया कि कुमार यादव द्वारा वन भूमि पर अवैध रूप से मकान निर्माण किया जा रहा था। विभाग की टीम ने हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य तत्काल रुकवाया और स्थल को अपने कब्जे में लेकर भूमि को रिक्त कराया।

इसके अलावा दयानंद यादव, रमेश यादव एवं मिथलेश यादव द्वारा अतिक्रमण की मंशा से उक्त भूमि पर मिट्टी डाली गई थी। इस मिट्टी को हटाकर ग्राम पंचायत सुलेसा के सरपंच को सुपुर्द किया गया है और यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

वन विभाग ने बताया कि संबंधित व्यक्तियों को पूर्व में भी लिखित एवं मौखिक रूप से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन पालन नहीं होने पर 12 अप्रैल 2026 को सख्त कार्रवाई की गई।

विभाग ने सभी संबंधितों को चेतावनी दी है कि भविष्य में वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण करने पर उनके खिलाफ वन अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment