जशपुर: मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी ने ली समीक्षा बैठक ,आयुष्मान कार्ड बनाने में प्रगति लाने के दिए निर्देश

जशपुर,  आयुष्मान भारत प्रधान मंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत जिला शिकायत एवं निवारण समिति की बैठक कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभा कक्ष में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी एस जात्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई । इसमे नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय, अस्पताल प्रबंधक जिला अस्पताल, जिला परियोजना समन्वयक आयुष्मान भारत योजना एवं पंजी कृत चिकित्सालय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे ।

मुख्य रूप से आयुष्मान कार्ड के लक्ष्य की पूर्ति करने पर कार्योजना बनाकर पूर्ण करने पर चर्चा हुई । अस्पतालों में कुल भर्ती मरीज की तुलना में आयुष्मान का लाभ प्रदान करने हेतु पिछले वित्त वर्ष के डेटा पर समीक्षा करते हुए कार्य प्रणाली में सुधार हेतु चिकित्सालयों की हिदायत प्रदान की गई एवं शत प्रतिशत हितग्राहियो को लाभ प्राप्त प्रदान करने का निर्देश दिए गए । साथ की कम प्रगति प्राप्त चिकित्सालय प्रभारियों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया है ।
मुख्यमंत्री अस्पताल रूपान्तरण कोष के तहत आवश्यक कार्य की माँग ऑनलाइन माध्यम से किए जाने का पुनः प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।
अंत में जिला परियोजना समन्वयक के द्वारा आयुष्मान भारत योजना शहीद वीर नारायण सिंह स्वास्थ्य सहायता योजना एवं मुख्य मंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का विस्तृत जानकारी पुनः प्रस्तुत किया गया तथा इसके प्रचार प्रसार हेतु विकासखंड स्तर पर बैठक आयोजित कर स्वास्थ्य कार्यकर्ता को अवगत कराने हेतु बताया गया ।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment