श्री रामलला दर्शन योजना :जिले के 204 यात्री श्रीरामलला दर्शन के लिए हुए रवाना ,अब तक जिले से 2640 श्रद्धालुओं ने किया अयोध्या धाम के दर्शन

जशपुरनगर 22 अप्रैल 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में जशपुर जिले के भी श्रद्धालुओं को प्रभु श्री राम दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है।

श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) यात्रा के तहत् अब तक जिले से  2640 श्रद्धालुओं को श्रीरामलला (अयोध्या धाम) के दर्शन कराए जा चुके है।
       
इसी कड़ी में इस योजना से यात्रा हेतु 13 वां जत्था को मंगलवार को सुबह जिले के समस्त जनपद व नगर पंचायत से जनप्रतिनिधियों द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। जिले के जनपद पंचायत व नगर पंचायत से 204 यात्री रवाना किए गए हैं। इनमें जशपुर और मनोरा से रामलला दर्शन अयोध्या हेतु नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सावित्री सिंह, सीईओ जनपद पंचायत जशपुर व समस्त जनपद स्टाफ के उपस्थिति में बस रवाना किया गया। इसी तरह जनपद पंचायत पत्थलगांव से रवाना किया गया।

Please Share With Your Friends Also

संवाद छत्तीसगढ़ न्यूज़ पोर्टल बदलते भारत की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। सबसे सटिक और सबसे तेज समाचार का अपडेट पाने के लिए जुडिए हमारे साथ" टीम :- Samvad Chhattisgarh

Leave a comment