जशपुरनगर, 01 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज ग्राम बंदरचुंआ, विकासखंड कुनकुरी पहुंचकर स्वर्गीय श्री विवेक अंधारे के आकस्मिक निधन पर आयोजित ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने स्वर्गीय श्री विवेक अंधारे के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से भेंट कर उनका ढांढस बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, सांसद श्री राधेश्याम राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय सहित बड़ी संख्या में पहुंचे जनप्रतिनिधिगण एवं स्थानीय नागरिकों ने भी स्वर्गीय श्री विवेक अंधारे को श्रद्धांजलि अर्पित किए। स्वर्गीय श्री विवेक अंधारे मुख्यमंत्री के निज सहायक श्री दीपक अंधारे के चचेरे भाई तथा श्री विनायक अंधारे के सुपुत्र थे।



















